सभी खंडों पर 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने कहा की समस्तीपुर मंडल के सभी खंडों पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जायेगा़ रेलवे इसकी तैयारी कर रही है़ कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है़ आज लहेरियासराय से समस्तीपुर का स्पीड ट्रायल लिया […]
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने कहा की समस्तीपुर मंडल के सभी खंडों पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जायेगा़ रेलवे इसकी तैयारी कर रही है़ कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है़ आज लहेरियासराय से समस्तीपुर का स्पीड ट्रायल लिया गया है़ इस रूट पर 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन को चलाया गया है़
सोमवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों के वार्षिक निरीक्षण के बाद जीएम श्री त्रिवेदी समस्तीपुर पहुंचे थे़ यहां एसएस चेंबर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने इसकी जानकारी दी़ इससे पूर्व जीएम एलसी त्रिवेदी ने डीआरएम आरके जैन एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ नवनिर्मित सामान्य टिकट काउंटर एवं जंकशन के बाहरी क्षेत्र में दीवारों पर लगी एलइडी लाइटों की सजावट व आइएसएस का भी मुआयना किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










