ट्रैफिक पोस्ट व कंटीलीवर बनेगा

Published at :21 Mar 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक पोस्ट व कंटीलीवर बनेगा

शहर के छह क्षेत्रों में बनेगा पुलिस बूथ व पांच जगहों पर बनेगा ट्रैफिक पोस्ट बीएड कॉलेज के समीप बनेगा पुलिस पिकेट समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी दीपक रंजन की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. इसमें हिंदू और मुसलिम समुदाय के लोगों ने भी भाग […]

विज्ञापन

शहर के छह क्षेत्रों में बनेगा पुलिस बूथ व पांच जगहों पर बनेगा ट्रैफिक पोस्ट

बीएड कॉलेज के समीप बनेगा पुलिस पिकेट
समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी दीपक रंजन की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. इसमें हिंदू और मुसलिम समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया. एसपी ने कहा कि शोभायात्रा के क्रम में डीजे प्रतिबंधित रहेगा. अगर, शोभायात्रा में भजन या अन्य भक्तिगीतों का प्रयोग करते हैं, तो डीजे बजाने की अनुमति दी जा सकती है. वहीं सोशल मीडिया में भड़काऊ या अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है, तो ग्रुप के संचालक और पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी.
इस क्रम में शहर के बीएड कॉलेज रोड में आये दिन होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये डीएसपी मो तनवीर की अनुशंसा पर एसपी ने मेजर से उक्त स्थान पर पुलिस पिकेट खोलने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. बैठक में दलसिंहसराय एएसपी संतोष कुमार, नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, कुमार कीर्ति समेत कई पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन