सुशासन दिवस के रूप में मनेगा वाजपेयी का जन्म दिन

Published at :21 Dec 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मनेगा वाजपेयी का जन्म दिन

समस्तीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन बूथ स्तर पर मनाया जायेगा. यह फैसला बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में हुआ. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह ने कहा कि इस वर्ष आगामी 23, 24 व 25 दिसंबर का पूर्व पीएम श्री वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन बूथ स्तर पर मनाया जायेगा. यह फैसला बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में हुआ. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह ने कहा कि इस वर्ष आगामी 23, 24 व 25 दिसंबर का पूर्व पीएम श्री वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

यह प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जायेगा.

जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों से बूथ कमेटी बनाने एवं महासंपर्क अभियान से संबंधित कार्यों का वृत्त लिया. इसके साथ ही जल्द-से-जल्द इसे जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण ने कहा कि पूर्व पीएम के जन्म दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभायें. इससे पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण किया. पार्टी जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सह संगठन मंत्री का पाग व माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भारत भूषण,
सूबेदार सत्यनारायण सिंह व राकेश रोशन को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया. मौके पर जिला प्रभारी सुमन कुमार, शशिकांत आनंद, हाजीपुर के विधायक अवधेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुशवाहा, राकेश राज, शशिधर झा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विमला सिंह, रंजीत निगरुणी, सत्येंद्र नारायण सिंह, अशोक चौधरी, शंभू गिरि, जय प्रकाश राय, मनोज कुमार गुप्ता, प्रो. विजय कुमार शर्मा, वीरेंद्र पासवान, भारती सिंह, रेखा देवी, अशोक निषाद, वीणा साह, प्रभात कुमार, कपिलदेव चौधरी, संजीत अग्रवाल, हरिओम शाही, गुंजन मिश्र, राम बालक पासवान, सुनील कुमार चौधरी, नीलम देवी, जगदेव राम, मो. जाकिर हुसैन, शिवशंकर चौधरी, धीरेंद्र कुमार धीरज, प्रदीप शिवे, राकेश रंजन पिंटू, सुजय कुमार गुड्डू, जय मंगल राय, मनोज जायसवाल, मनीष दीक्षित, दीपक गुप्ता आदि थे. बैठक के दौरान आदर्श ग्राम योजना के तहत उजियारपुर सांसद द्वारा लॉटरी के आधार पर सरायरंजन विधानसभा के नौवाचक व उजियारपुर विधानसभा के अंतर्गत पगड़ा पंचायत का चयन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन