आज आयेंगे सीएम, तैयारियां पूरी

Published at :16 Dec 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
आज आयेंगे सीएम, तैयारियां पूरी

करोड़ों की योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद‍्घाटन समस्तीपुर : सूबे के मुखिया व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वे शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे दरभंगा के बिरौल से हेलीकॉप्टर द्वारा एक बजे सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी […]

विज्ञापन

करोड़ों की योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद‍्घाटन

समस्तीपुर : सूबे के मुखिया व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वे शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे दरभंगा के बिरौल से हेलीकॉप्टर द्वारा एक बजे सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी हाइस्कूल के सामने खेल मैदान में आयेंगे. यहां हेलीपैड का निर्माण कराया गया है़
यहीं गार्ड ऑफ ऑनर लेने के उपरांत मुख्यमंत्री झखड़ा गांव के वार्ड 5 व 6 का कंकालीपुर पासवान टोल के लिए रवाना होंगे. कंकालीपुर पासवान टोल के भ्रमण के बाद वे केएसआर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान सीएम करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंकालीपुर पासवान टोल आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की युद्ध स्तर पर तैयारी की गयी है़
जहां सात निश्चय योजना के तहत खुले में शौचमुक्त, पक्की गली नाली, हर घर नल जल व शत प्रतिशत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का जायजा लेंगे. साथ ही क्षेत्र
भम्रण के दौरान लोगों से भी मिलेंगे, जो कार्य इस टोला कई सालों में नहीं हो सका, वह कार्य महज 10 दिन में पूरा हो गया़
कार्यक्रम को ले चप्पे- चप्पे पर रहेगी पुलिस
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 16 दिसंबर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल झखड़ा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है़ शुक्रवार से गांव की सड़कों एवं गलियों पर बिहार पुलिस के जवान गश्त कर रहे है. इस दौरान बन रहे सभा मंच, मुख्य पथ तथा कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली हर सड़कों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई़ कंकालीपुर पासवान टोल जाने वाली सड़कों एवं गलियों पर भी मेटल डिटेक्टर से जांच किया जा रहा है. एसपी दीपक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को मंगाया गया है़ उनके आगमन से पूर्व भी मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी़
270 करोड़ की योजनाओं की सौगात
विकास कार्य की समीक्षा यात्रा पर आज मुख्यमंत्री 270 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेगें. जिला योजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 9176.636 लाख की लागत से बनी विभिन्न विभागों के करीब 46 योजना का उद्घाटन करेगें. वही 17840.384 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न विभागों के करीब 70 योजनाओं को शिलान्यास भी करेगें.
इधर सभा स्थल पर सात निश्चय योजना सहित कुल 17 योजना की जानकारी भी लगे स्टॉल के माध्यम से आमलोगों को दी जाएगी. शुक्रवार को विद्युत कंपनी व महिला विकास निगम के द्वारा स्टॉल लगाने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गयी है. विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 6 के 110 व बीपीएल कोटी के 233 एवं एपीएल कोटी के 241 घरों में बिजली कनेक्शन दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन