आसमान में दिखेंगे हल्के बादल

Published at :07 Dec 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान में दिखेंगे हल्के बादल

समस्तीपुर : मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला नजर आयेगा. आसमान में हल्के बादल दिखेंगे. लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है. डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला नजर आयेगा. आसमान में हल्के बादल दिखेंगे. लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है.
डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी 10 दिसंबर तक मौसम का मिजाज कुछ यूं ही बना रहेगा. मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डाॅ ए सत्तार का कहना है कि पूर्वानुमान की अवधि में सुबह के वक्त में हल्का कुहासा छाया रह सकता है. मैदानी इलाकों की तुलना में तराई क्षेत्रों में कुहासा अधिक देखा जा सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से पछिया हवा चल सकती है. हालांकि, आठ दिसंबर के बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने खेती-बाड़ी के लिए सुझाव जारी किये हैं. वैज्ञानिकों ने राई की बुआई जल्दी समाप्त करने का सुझाव दिया है. गेहूं की फसल जो 22-25 दिनों की हो गयी हो, उसमें पहली सिंचाई अवश्य करें.
सिंचाई के एक-दो दिनों बाद प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम नेत्रजन उर्वरक का व्यवहार करें. गन्ना की रोपाई के लिए स्वस्थ बीज का चयन करने का सुझाव दिया है. धान की कटाई कर आलू की रोपाई करने के लिए मौसम अनुकूल बताया है. प्याज की नर्सरी से खर पतवार निकालने और प्याज की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करते चलने का सुझाव दिया है. बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25. 2 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 9. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन