ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-हसनपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जितवारपुर कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव मिला है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर-हसनपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जितवारपुर कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव मिला है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. वहीं घटना किस ट्रेन से हुई है, इसका भी पता अभी नहीं चल पाया है.
नशे की हालत में युवक गिरफ्तार : समस्तीपुर. समस्तीपुर जंक्शन से नशे की हालत में एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक मधुबनी जिले के राजनगर निवासी मनोज कुमार लाल दास है. मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है. सोमवार की देर रात युवक जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 5 पर हंगामा कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










