मोबाइल दुकानदार ने किशोरों को पीटा, हंगामा

Published at :17 Nov 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकानदार ने किशोरों को पीटा, हंगामा

समस्तीपुर : रामबाबू चौक स्थित एक मोबाइल दुकान के दुकानदार ने मोबाइल खरीदने आये दो किशोरों को पीट दिया. इससे आक्रोशित नागरबस्ती के लोगों ने गुरुवार की देर शाम चौक पर हंगामा किया. ग्रामीण दुकान में कैद दुकानदार को निकालने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस के पर ग्रामीण शांत हुए. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : रामबाबू चौक स्थित एक मोबाइल दुकान के दुकानदार ने मोबाइल खरीदने आये दो किशोरों को पीट दिया. इससे आक्रोशित नागरबस्ती के लोगों ने गुरुवार की देर शाम चौक पर हंगामा किया. ग्रामीण दुकान में कैद दुकानदार को निकालने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस के पर ग्रामीण शांत हुए. पीड़ित किशोरों के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मथुरापुर ओपी के नागरबस्ती निवासी शंकर साह का पुत्र रोहित कुमार व शिवनाथ साह का पुत्र अमित कुमार गुरुवार को मोबाइल खरीदने रामबाबू चौक इस्थित मोबाइल कैफे नामक दुकान पर आया था.

किशोरों ने बताया कि मोबाइल देखने के बाद कीमत सुनकर उनलोगों ने मोबाइल खरीदने से मना कर दिया. इसके बाद दुकानदार मोबाइल लेने के लिए दवाब बनाने लगा. किशोरों ने मोबाइल लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद दुकानदार ओर उसके कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. किसी तरह दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद दो दर्जन से अधिक ग्रामीण चौक पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख दुकानदार ने खुद को दुकान में कैद कर लिया. दुकान बंद देख ग्रामीण हंगामा करने लगे. इसी बीच नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस को देख ग्रामीण दुकानदार को दुकान से निकालने की मांग करने लगे. काफी जदोजहद के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे सभी ग्रामीणों को पुलिस थाना ले आयी. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन