जंक्शन के बाहर भी मिलेगा जनरल टिकट

समस्तीपुर : जहां चाह वहीं राह के तर्ज पर अब रेल यात्रियों को जंक्शन के बाहर जनरल टिकट लेने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा. इससे लंबी लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी. समस्तीपुर जंक्शन समेत रेलमंडल के 78 स्टेशनों के बाहर जेटीबीएस केंद्र खोले […]
समस्तीपुर : जहां चाह वहीं राह के तर्ज पर अब रेल यात्रियों को जंक्शन के बाहर जनरल टिकट लेने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा. इससे लंबी लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी. समस्तीपुर जंक्शन समेत रेलमंडल के 78 स्टेशनों के बाहर जेटीबीएस केंद्र खोले जाने हैं.
इसके लिए टेंडर निकाला गया था, जिसकी अंतिम तिथि समाप्त हो गयी है. अब केंद्र के लिए आवेदकों का सत्यापन किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही सभी जेटीबीएस केंद्र से यात्री जनरल टिकट कम समय में पा सकेंगे. 78 स्टेशनों के लिए सभी केंद्र रेल परिसर के बाहर खुलेंगे. फिलहाल तीन साल के लिए केंद्र ठेका पर दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










