डेढ़ साल से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप

समस्तीपुर : जिले के मोरवा के चकपहाड़ पंचायत में बीएसएनएल की नेटवर्क व्यवस्था डेढ़ साल से ठप है. नेटवर्क के लिये या तो ग्राहकों को अपने घरों के छत पर जाना पड़ता है या फिर घर से बाहर निकलकर सड़क पर बातचीत करनी पड़ती है. इसके कारण अब यहां से बीएसएनएल ग्राहकों का पलायान भी […]
समस्तीपुर : जिले के मोरवा के चकपहाड़ पंचायत में बीएसएनएल की नेटवर्क व्यवस्था डेढ़ साल से ठप है. नेटवर्क के लिये या तो ग्राहकों को अपने घरों के छत पर जाना पड़ता है या फिर घर से बाहर निकलकर सड़क पर बातचीत करनी पड़ती है. इसके कारण अब यहां से बीएसएनएल ग्राहकों का पलायान भी शुरू हो गया है. इसे वापस पटरी पर लाने में बीएसएनएल विफल साबित हुआ है. ग्रामीण रोज शिकायत लेकर बीएसएनएल ऑफिस आ रहे हैं,
मगर नेटवर्क की खराब व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है. लोगों का कहना है कि बगल में सरायरंजन बीटीएस के सहारे ही नेटवर्क मुहैया होती है, जो यहां से करीब आठ किलोमीटर दूर है. विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चकपहाड़ में रजवाड़ा बीटीएस के माध्यम से नेटवर्क मुहैया करायी जाती है. जो कम राजस्व रहने के कारण डेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया, वहीं इस क्षेत्र में नये बीटीएस लगाने का भी कोई प्रस्ताव विभाग के पास नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










