वैट के 13 लाख रुपये गटक गये कारोबारी

Published at :15 Nov 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
वैट के 13 लाख रुपये गटक गये कारोबारी

समस्तीपुर : जिले में जीएसटी लागू होने के बाद पुराने कर प्रणाली वैट के 13.75 लाख दुकानदार गटके हुए हैं. बकाया कर की यह राशि वाणिज्य कर वसूल नहीं कर पा रहा है. विगत दिनों 125 से अधिक व्यापारियों को नोटिस भेजते हुए वाणिज्य कर विभाग ने इस राशि को अविलंब विभाग के पास जमा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में जीएसटी लागू होने के बाद पुराने कर प्रणाली वैट के 13.75 लाख दुकानदार गटके हुए हैं. बकाया कर की यह राशि वाणिज्य कर वसूल नहीं कर पा रहा है. विगत दिनों 125 से अधिक व्यापारियों को नोटिस भेजते हुए वाणिज्य कर विभाग ने इस राशि को अविलंब विभाग के पास जमा करने का निर्देश दिया है. नहीं तो उक्त दुकानदारों पर कर वसूली के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसमें कपड़ा, दवा, खुदरा कारोबार से जुड़े व्यापारी शामिल हैं.

इस बाबत वाणिज्य कर उपायुक्त सुबोध कुमार ने बताया कि इन व्यापारियों को वैट के तहत किये गये कारोबार पर यह कर चुकाना था. मगर, तय समय के बाद भी व्यापारियों ने विभाग के पास यह राशि जमा नहीं किया. इसके बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इधर, जीएसटी लागू हुए चार माह से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन इतने समय के बीच वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर एक भी छापेमारी नहीं की है
. इसके कारण छापेमारी के दौरान वसूली जाने वाली राजस्व राशि भी पूरी तरह ठप है. इस बाबत श्री कुमार ने बताया कि फिलहाल कारोबारियों को जीएसटी के बदलाव से आने वाली समस्याओं को दूर कर उन्हें कर की बारिकियों
के बारे में बताया गया. बता दें कि जिले में जीएसटी के तहत 6540 कारोबारियों को पीआइडी संख्या आवंटित की गयी है. पहले जहां औसतन हर माह दो से चार छापेमारी की जाती थी, अब जीएसटी के बाद छापेमारी बंद होने से अवैध कारोबारियों की चांदी होती जा रही है.
होगी कार्रवाई
बकाया वसूली के लिए जुटा वाणिज्य कर विभाग, सौ से अधिक दुकानदार शामिल
6540 कारोबारियों को पीआइडी संख्या आवंटित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन