सुल्तानपुर ढाब में युवक की डूबने से मौत

मोहिउद्दीननगर : सुलतानपुर के हसनपुर गांव निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. 22 वर्षीय मृतक राजीव राय किशन राय का पुत्र है़ वह भैंस चराने गया था़ सुलतानपुर ढाब सोमवार की देर शाम भैंस की सहायता से पार कर रहा था. इसी क्रम में वह डूबने लगा. उसके किसी साथी ने उसे […]
मोहिउद्दीननगर : सुलतानपुर के हसनपुर गांव निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. 22 वर्षीय मृतक राजीव राय किशन राय का पुत्र है़ वह भैंस चराने गया था़ सुलतानपुर ढाब सोमवार की देर शाम भैंस की सहायता से पार कर रहा था. इसी क्रम में वह डूबने लगा. उसके किसी साथी ने उसे डूबते हुए देखा था. उसी ने उसके डूबने की सूचना घरवालों को दी थी.
घरवालों ने स्थानीय लोगों की सहयोग से उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. सूचना पाने के बाद थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान तथा सीओ सोहन राम ने प्रशिक्षित गोताखोरों के सहयोग से उसे तलाशा गया, लेकिन जीवित नहीं बचाया जा सका. 16 घंटों के बाद मृतक का शव बरामद किया गया़ पोस्टमार्टम के लिए शव को समस्तीपुर भेजा गया है़
मृत राजीव के परिजनों की जीविका भैंस पालन से ही चलती थी़ उपयुक्त मात्रा में भैंसों के लिए चारा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दियारे के खुले चारागाहों में ले जाया जाता था. रास्ते में ढाब को पार करना पड़ता था. मृतक की मां राजकुमारी देवी, पिता किशन राय तथा छोटे भाई का संक्षिप्त परिवार जहां राजीव की मौत से सदमे में है, वहीं जीविका का सवाल सामने खड़ा दिखाई पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










