चार बड़े बकायेदारों की कटी बिजली

Published at :14 Nov 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
चार बड़े बकायेदारों की कटी बिजली

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न भागों में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विशेष छापेमारी अभियान सोमवार की देर शाम चलाया. इस क्रम में छापेमारी अभियान की भनक मिलते ही कई दुकानदार शटर गिरा फरार हो गये. शहर के रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मूलचंद लेन में यह अभियान चला 15 जगहों पर कार्रवाई की गयी. यह […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न भागों में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विशेष छापेमारी अभियान सोमवार की देर शाम चलाया. इस क्रम में छापेमारी अभियान की भनक मिलते ही कई दुकानदार शटर गिरा फरार हो गये. शहर के रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मूलचंद लेन में यह अभियान चला 15 जगहों पर कार्रवाई की गयी. यह छापेमारी अभियान बिजली कार्यपालक अभियंता पंकज राजेश व सहायक बिजली अभियंता शहरी मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.

चार बड़े बकायेदारों की जब बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की गयी, तो उपभोक्ता बिजली विपत्र जमा करने को तैयार होने लगे. लेकिन, ससमय बिजली विपत्र उपभोक्ताओं के द्वारा नहीं जमा करने में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए कनेक्शन को काटा गया. स्टेशन रोड में बगैर कनेक्शन के बिजली जलते देख अधिकारी भौचक रह गये.

विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर एसडीओ शहरी ने प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की. वहीं करीब 10 बकायेदारों के द्वारा मंगलवार को बकाया बिजली बिल जमा करने का अनुरोध किया गया. बिजली कंपनी के अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक मीटरों की भी जांच की. मीटर के पठन को विद्युत विपत्र से मिलान किया. मौके पर राजस्व पदाधिकारी, जेइ, मानव बल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन