आरोप-प्रत्यारोप शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : पिछले दिनों नप प्रशासन ने शहर की लचर सफाई व्यवस्था को देखते हुए दैनिक सफाईकर्मियों में से अधिकांश को हटा दिया था. वहीं कई सालों से जमे कर्मियों का वार्ड भी बदला गया़ इससे नाराज कुछेक वार्ड पार्षदों ने अब नप प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए नप की राजनीति गरमा दी है. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : पिछले दिनों नप प्रशासन ने शहर की लचर सफाई व्यवस्था को देखते हुए दैनिक सफाईकर्मियों में से अधिकांश को हटा दिया था. वहीं कई सालों से जमे कर्मियों का वार्ड भी बदला गया़ इससे नाराज कुछेक वार्ड पार्षदों ने अब नप प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए नप की राजनीति गरमा दी है.
वार्ड आठ की पार्षद कुमारी मीरा मिश्रा का कहना है कि मुख्य सड़क, गली व नाले की सफाई के लिए पूर्व की बैठक में आठ सफाईकर्मियों को देने की बात कही गयी थी. अब कर्मियों की संख्या घटा कर सफाई कार्य को अवरुद्ध किया जा रहा है़ वार्ड 23 के पार्षद प्रदीप कुमार शिवे ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर वार्डों में सफाई कर्मियों को बहाल करने की मांग की है़
पार्षद का कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रही है़ कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना व सशक्त स्थायी समिति की सहमति के बिना सफाई कर्मियों को हटा दिया गया है. नप सूत्रों की मानें तो कई दैनिक सफाई कर्मियों को कुछेक पार्षदों ने इनसे वसूली कर रखवाया था़
वहीं कई दैनिक सफाई कर्मी वार्ड की साफ-सफाई कम और पार्षद व एक नप अधिकारी के घर की ज्यादा करते थे़ एक वार्ड पार्षद के खेत की सफाई करते हुए फोटो जब नप अध्यक्ष को वार्ड के लोगों ने भेजी, तो व्यवस्था की कलई खुल गयी़ आगामी 21 को बोर्ड की बैठक होनी है़ पार्षदगण नप प्रशासन को घेरने की तैयारी में जुटे हैं, तो वही कुछेक पार्षद इनकी पोल खोलने की तैयारी भी कर रखी है़ हालांकि, अभी से ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है़
अब सफाई कर्मचारियों की लेटलतीफी नहीं चलेगी
नप अपने स्थायी व दैनिक सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है़ शहर के 29 वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की हाजिरी से न सिर्फ उनकी लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा, बल्कि कर्मचारी अपनी मर्जी से छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे़
बहुत से सफाई कर्मचारी जब चाहे तब अपनी मर्जी से छुट्टी पर चले जाते थे और सफाई सुपरवाइजर एवं इंस्पेक्टर की मेहरबानी की बदौलत उनका वेतन भी नहीं कटता था़ अब सफाई कर्मचारियों को दोनों वक्त हाजिरी देना अनिवार्य होगा़ समय से हाजिरी न देने वाले का आधे दिन का वेतन काट दिया जायेगा़
नप अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने बताया कि व्यवस्था में सुधार की जरुरत को देखते हुए कई कदम उठाये गये है़ं सफाई कर्मचारियों के विलंब से आने और अनुपस्थित रहने की सूचनाएं अक्सर मिलती थीं. नप अध्यक्ष ने बताया कि 15 से डोर टू डोर कचड़ा उठाने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो कर्मियों को दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










