कुर्की-जब्ती के लिए समय सीमा तय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : विभिन्न मांगों में वांछितों के घर कुर्की आदेश पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करनी है. इसके साथ ही वैसे लोगों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करें, जिनके विरुद्ध नन बेलेबुल वारंट निर्गत हो गया है. यह आदेश पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने शनिवार को आयोजित पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : विभिन्न मांगों में वांछितों के घर कुर्की आदेश पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करनी है. इसके साथ ही वैसे लोगों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करें, जिनके विरुद्ध नन बेलेबुल वारंट निर्गत हो गया है. यह आदेश पुलिस
अधीक्षक दीपक रंजन ने शनिवार को आयोजित पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में दिये हैं. अपने कार्यालय कक्ष में अपराध नियंत्रण को लेकर पदाधिकारियों को लगातार वाहन चेकिंग जारी रखने व रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब जब कभी भी शराब की बरामदगी या फिर कारोबार से जुड़े लोगों को गुप्त सूचना पर दबोचना होगा. इसके लिए संयुक्त कार्रवाई का ही
रास्ता अख्तियार करना होगा. ताकि, किसी भी सूरत में शराब के धंधेबाज बच नहीं सकें. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थानों में खेल कूद की व्यवस्था की जायेगी. जहां फुर्सत के क्षण में पुलिसकर्मी मनोरंजन कर सकेंगे. बैठक में सदर डीएसपी मो तनवीर अहमद, नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










