26 से जयपुर में सेंट्रल कमेटी का अधिवेशन

Published at :12 Nov 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
26 से जयपुर में सेंट्रल कमेटी का अधिवेशन

समस्तीपुर : ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्लाईज एसोसिएशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल की बैठक शनिवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने की. बैठक में 26 व 27 नवंबर को जयपुर में आहूत सेंट्रल कमेटी के दो दिवसीय अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए सदस्यों से आह्वान किया […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्लाईज एसोसिएशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल की बैठक शनिवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने की. बैठक में 26 व 27 नवंबर को जयपुर में आहूत सेंट्रल कमेटी के दो दिवसीय अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए सदस्यों से आह्वान किया गया.

मंडल मंत्री लाल बाबू राम ने बताया कि अधिवेशन में शरीक होने के लिए रेल मंत्री पियुष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व राजन गोहेन, संसदीय कार्य व जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने सहमति दी है. अधिवेशन के माध्यम से पदोन्नति में आरक्षण के लिए 117वां संविधान संशोधन विधेयक पास कराने, 85 वां संविधान संशोधन विधेयक के अनुसार पदोन्नति सहित समस्त लाभ देने, रेल में एफडीआइ,

पीपीपी एवं प्राइवेटाइजेशन व आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने के साथ कुल 10 समस्याओं के निराकरण की मांग केंद्र सरकार से की जायेगी. इसमें शामिल जयपुर जाने के लिये समस्तीपुर रेलमंडल की ओर से एक एसीथ्री कोच मुहैया कराया गया है. बैठक में मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश रजक, अमर मंडल मंत्री कन्हैयालाल पासवान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, रमेश कुमार राम, मनोज कुमार, संजय कुमार राम, अर्जुन कुमार राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

धुरियान पैसेंजर में वैक्यूम करते दो गिरफ्तार
आरपीएफ ने समस्तीपुर जंकशन पर धुरिया एक्सप्रेस को अनावश्यक वैक्यूम कर रोकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान किशनपुर के रहने वाले गुड्डू कुमार व राहुल कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. एसआइ पीके झा ने इसकी पुष्टि की. दोनों को बांड पर छोड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन