बिहार : समस्तीपुर में आपसी विवाद में गर्म तेल फेंका, तीन झुलसे

Published at :11 Nov 2017 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में आपसी विवाद में गर्म तेल फेंका, तीन झुलसे

समस्तीपुर :बिहारमें समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर चौक पर शनिवार की शाम आपसी विवाद में कुछ लोगों ने गर्म तेल फेंक दिया. जिससे तीन युवक झुलस गये. झुलसे युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :बिहारमें समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर चौक पर शनिवार की शाम आपसी विवाद में कुछ लोगों ने गर्म तेल फेंक दिया. जिससे तीन युवक झुलस गये. झुलसे युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि बंगाली टोला निवासी अमित कुमार, सुमन कुमार और अभिषेक कुमार शनिवार की शाम चौक पर सिंघाड़ा खाने गये थे. इसी क्रम में वहां लगा एक साइकिल गिर गया. इसको लेकर इन युवकों का साइकिल मालिक से विवाद हो गया. जख्मी युवकों ने बताया कि इसी बात को लेकर अशोक नामक व्यक्ति ने बगल की दुकान में खौल रहे तेल को उनके ऊपर फेंक दिया. जिससे वे लोग झुलस गये. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों कि पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन