भूमि विवाद में फायरिंग 11 नामजद, छह को जेल

Published at :11 Nov 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में फायरिंग 11 नामजद, छह को जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हुई. इस घटना को लेकर 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना से आसपास के इलाके में दहशत का […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हुई. इस घटना को लेकर 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. गिरफ्तार लोगों में धर्मपुर के कुणाल राज, बांदे के मो. अशरफ, कल्याणपुर भागीरथपुर निवासी मो. मोइन हक, आजाद चौक निवासी गोउहर रिजवी, मुजफ्फरपुर के सरैया गंज निवासी मो. रियाज व धर्मपुर निवासी समर आलम शामिल हैं.

घटना को लेकर विक्रमपुर बांदे निवासी सोनू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि रिजवान भट्ट की जमीन का वह अर्से से देखभाल कर रहा है. इसको सीओ ने मापी कराते हुए रिजवान हक को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद रिजवान ने चहारदीवारी बनायी थी. आरोप है कि अंजारुल हक सहारा ने अपने एक दर्जन आदमी के साथ आकर चहारदीवारी को तोड़ कर गिरा दिया.
विरोध करने पर फायरिंग की गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बाकी मौके से फरार होने में सफल रहे.
देर शाम हुई फायरिंग से आसपास में दहशत
घटना मुफस्सिल थाना के विक्रमपुर बांदे गांव की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन