बोलेरो की ठोकर से ग्रामीण चिकित्सक की मौत

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक के समीप एनएच-28 पर गुरुवार को बोलेरो की ठोकर से एक ग्रामीण चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिये दरभंगा ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. उनकी पहचान निकसपुर निवासी डाॅ गुनेश्वर भारती के रूप […]
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक के समीप एनएच-28 पर गुरुवार को बोलेरो की ठोकर से एक ग्रामीण चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिये दरभंगा ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. उनकी पहचान निकसपुर निवासी डाॅ गुनेश्वर भारती के रूप में की गयी है.
बताया गया है कि श्री भारती मोटरसाइकिल से दलसिंहसराय की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बोलेरो ने ठोकर मार दी. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिये ले गये, जहां उनकी चिंताजनक स्थिति को देख चिकित्सक ने दरभंगा रेफर कर दिया. इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










