किशोरी का अपहरण, पिता ने करायी प्राथमिकी

शिवाजीनगर : शहरु गांव से 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में उसके पिता ने स्थानीय ओपी में आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. ओपी पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है. आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री पांच नवंबर को शाम में […]
शिवाजीनगर : शहरु गांव से 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में उसके पिता ने स्थानीय ओपी में आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. ओपी पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है. आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री पांच नवंबर को शाम में शौचालय के लिए निकली. उसी दौरान दरभंगा जिला के बाजितपुर के मनीगाछी के महेश पंजियार, सूरज पंडित, पूनम देवी, बोलबम पंडित व कन्हैया पंजियार उसे जबरन गाड़ी में बैठा कर शादी की नियत से अपहरण कर अपने साथ ले गये. उसने बताया कि घटना के समय वह गांव में भोज खाने गए थे. घर लौटने पर उनकी पुत्रवधु ने घटना के बारे में जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










