चुनाव चिह्न के बगैर होगा व्यापार मंडल चुनाव

समस्तीपुर : व्यापार मंडल चुनाव ने असाक्षर मतदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है. हर चुनाव में जहां उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित की जाती है, वहीं व्यापार मंडल का चुनाव बगैर चुनाव चिह्न के होगा. निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव चिह्न की जगह उम्मीदवारों के नाम के आगे सही का निशान लगाने को कहा है. इसके […]
समस्तीपुर : व्यापार मंडल चुनाव ने असाक्षर मतदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है. हर चुनाव में जहां उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित की जाती है, वहीं व्यापार मंडल का चुनाव बगैर चुनाव चिह्न के होगा. निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव चिह्न की जगह उम्मीदवारों के नाम के आगे सही का निशान लगाने को कहा है. इसके बाद सहकारिता विभाग इन मतपत्रों की छपाई इसी निर्देश पर कर रहा है. ऐसे में असाक्षर मतदाता जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता है उन्हें मतदान के समय काफी परेशानी होगी. बता दें कि 13 नवंबर को नौ प्रखंडों में व्यापार मंडल का चुनाव किया जायेगा. इसके लिए सहकारिता विभाग को प्राधिकार ने मतपत्रों के नमूने भेज दिये हैं, जिसके आधार पर छपाई होगी. वहीं मतदान के लिए गुरुवार को पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










