41 दिन में थाने पहुंचा एसडीओ का निर्देश

खानपुर : खुद के साथ हो रही छेड़खानी की शिकायत करते वक्त उसे तनिक भी एहसास नहीं रहा होगा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी होगी. क्योंकि जिस सिस्टम में उसने न्याय के लिए आवेदन दिया था उसकी चाल इतनी धीमी निकली कि जब तक प्रशासन और पुलिस संजीदा हुई उसके ठीक 48 घंटे […]
खानपुर : खुद के साथ हो रही छेड़खानी की शिकायत करते वक्त उसे तनिक भी एहसास नहीं रहा होगा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी होगी. क्योंकि जिस सिस्टम में उसने न्याय के लिए आवेदन दिया था उसकी चाल इतनी धीमी निकली कि जब तक प्रशासन और पुलिस संजीदा हुई उसके ठीक 48 घंटे के अंदर ही उसकी हत्या हो गयी.
सूत्रों की मानें तो खुद पर हो रहे अत्याचार को लेकर उसने पूरी हिम्मत जुटा कर इसका पहले तो प्रतिकार किया, फिर इसकी शिकायत लेकर 22 सितंबर 17 को एसडीओ के यहां दस्तक दी. इस आवेदन में गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया गया है. इसमें अमरजीत महतो, संजय महतो, मनोज कुमार महतो, रामप्रसाद महतो, सुरेश महतो, दिलीप महतो व रामदयाल महतो के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










