पोस्टमार्टम के बाद अब खुले में नहीं रखा जायेगा शव

समस्तीपुर : पोस्टमार्टम के बाद अब शव रेल थाने पर खुले में नहीं रखा जायेगा. आरपीएफ ने समस्तीपुर रेलमंडल के सात थानों को शव रखने के लिए फ्रीजर बॉक्स दिया है. इसमें शव के रखे जाने से थाने के पास दुर्गंध आने की समस्या खत्म हो जायेगी. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि […]
समस्तीपुर : पोस्टमार्टम के बाद अब शव रेल थाने पर खुले में नहीं रखा जायेगा. आरपीएफ ने समस्तीपुर रेलमंडल के सात थानों को शव रखने के लिए फ्रीजर बॉक्स दिया है. इसमें शव के रखे जाने से थाने के पास दुर्गंध आने की समस्या खत्म हो जायेगी. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम के बाद शव को व्यवस्था के अभाव में स्टेशनों पर खुले में रखा जाता था. इस बाबत कई बार यात्रियों ने शिकायत भी की.
यात्रियों की मानें तो इससे उन्हें प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने में भी परेशानी होती थी. इसी के मद्देनजर मंडल के समस्तीपुर, जयनगर, दरभंगा, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, सगौली, सीतामढ़ी व सहरसा स्टेशन स्थित रेल थाने को फ्रीज बॉक्स उपलब्ध कराया गया है. इसमें करीब ढाई लाख रुपये की लागत आयी है. इस बॉक्स में शव भी सुरक्षित रहेगा. आरपीएफ के इस पहल से रेल पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को भी दुर्गंध की परेशानी से मुक्ति मिल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










