पत्नी की मौसी ने बुला कर खिलाया जहर

Published at :07 Nov 2017 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की मौसी ने बुला कर खिलाया जहर

समस्तीपुर : दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाना के चकनूर धर्मपुर गांव में हुई दहेज हत्या के मामले में रविवार की रात उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब मृतका के पति ने उसकी मौसी पर समझौता के बहाने बुला कर जहर खिला देने का आरोप लगाया. सूचना मिलने पर धर्मपुर स्थित निजी क्लिनिक में पहुंची […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाना के चकनूर धर्मपुर गांव में हुई दहेज हत्या के मामले में रविवार की रात उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब मृतका के पति ने उसकी मौसी पर समझौता के बहाने बुला कर जहर खिला देने का आरोप लगाया. सूचना मिलने पर धर्मपुर स्थित निजी क्लिनिक में पहुंची पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में धर्मपुर चकनूर निवासी राजन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जूली कुमारी की मौसी रीना देवी रविवार को समझौता के लिए उसे अपने घर बुलाया. जहां बातचीत के बाद उसने खाना खाने का दबाव दिया. राजन के इनकार के बावजूद जबरन उसे खाना खिला दिया. खाना खाने के बाद पानी पीते ही उसे उल्टी होने लगी.

इसके बाद मौसी ने उसे बांध पर लाकर छोड़ दिया. सहयोगी ने उसे इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पत्नी की हत्या मामले में राजन आरोपित है. पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

ससुर ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
मामला मुफस्सिल थाना के चकनूर धर्मपुर गांव का
तीन दिन पूर्व जूली की हुई थी मौत
धर्मपुर चकनूर के राजन की पत्नी जूली की मौत तीन दिन पूर्व हुई थी. इस मामले में वारिसनगर के मोगलानी चक निवासी उसके पिता रामकिशुन सहनी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें राजन कुमार उसके पिता और मां को आरोपित किया गया था. प्राथमिकी में जूली के पिता ने दहेज नहीं देने पर जूली की हत्या करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन