समान काम, समान वेतन लागू हो

समस्तीपुर : पटना हाइकोर्ट ने समान काम, समान वेतन पर नियोजित शिक्षकों के लिए अपना फैसला दे दिया है. इस फैसले ने साफ तौर पर दिखा दिया है कि सरकार अपने कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अख्तियार कर रही है. पटना हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में सरकार सभी जगहों पर समान काम व समान […]
समस्तीपुर : पटना हाइकोर्ट ने समान काम, समान वेतन पर नियोजित शिक्षकों के लिए अपना फैसला दे दिया है. इस फैसले ने साफ तौर पर दिखा दिया है कि सरकार अपने कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अख्तियार कर रही है. पटना हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में सरकार सभी जगहों पर समान काम व समान वेतन का निर्णय लागू करें.
इससे कर्मचारियों का शोषण बंद हो. यह बातें अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सहायक महामंत्री मंजुल कुमार दास ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कंवेंशन का उद्घाटन करते हुए कहीं. संघ स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक यह निर्णय अमलीजामा नहीं पहन लेता है, तब तक संघ संघर्ष जारी रखेगा. इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुटता होना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










