जुए की लत ने ली हरेंद्र की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन : नशा जीवन को तबाह कर देता है. चाहे वह जिसका हो. हरेंद्र के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसे शुरू से जुआ खेलने का नशा था. अब उसकी मौत के बाद यह सवाल परिजनों को कौंधने लगा है कि आखिर किसके सहारे कटेगा दो मासूमों की जिंदगी. जिसने अभी अपने पिता का […]
विज्ञापन
सरायरंजन : नशा जीवन को तबाह कर देता है. चाहे वह जिसका हो. हरेंद्र के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसे शुरू से जुआ खेलने का नशा था. अब उसकी मौत के बाद यह सवाल परिजनों को कौंधने लगा है कि आखिर किसके सहारे कटेगा दो मासूमों की जिंदगी. जिसने अभी अपने पिता का ठीक से चेहरा भी नहीं देखा है उसका जीवन कैसे गुजरेगा.
उसकी पत्नी खुशबू अपने पति की मौत से व्याकुल होकर होश खो बैठी है. हरेंद्र को पता भी नहीं होगा कि शुक्रवार की रात उसकी आखिरी रात होगी. उसकी शादी महज चार साल पूर्व हुई थी. हरेंद्र को दो पुत्र हैं जिसमें एक दो साल का है. वहीं दूसरी 15 दिन का है. हरेंद्र घर पर ही रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. शुक्रवार की शाम अपने घर से दोस्तों के साथ जुआ खेलने के लिए निकला था.
शनिवार की सुबह हरेंद्र की लाश उसके घर पहुंची. इसको देख घर के लोग अवाक रह गये. देखते ही देखते लोगों के मुंह से करुण क्रंदन की आवाज गूंजने लगी. यह कठोरदिल इंसान को भावविभोर कर रख दिया. हरेंद्र पत्नी की स्थित काफी नाजुक है, पुत्र अपने पिता के आने की आस में घर के दरवाजे पर बैठा है. वहीं उसके पिता मुनेश्वर पासवान, मां व भाई का भी रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










