टाटा-छपरा एक्स. में नशा खिला यात्री को लूटा

समस्तीपुर : टाटा छपरा एक्सप्रेस में नशा खिलाकर यात्री को लूटने का मामला सोमवार को सामने आया है. बेहोशी की हालत में एक युवक जीआरपी के जवान को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या छह पर मिला, तो उसे थाने ले आया गया. यात्रियों ने बताया कि युवक टाटा छपरा एक्सप्रेस से उतरा है. युवक की […]
समस्तीपुर : टाटा छपरा एक्सप्रेस में नशा खिलाकर यात्री को लूटने का मामला सोमवार को सामने आया है. बेहोशी की हालत में एक युवक जीआरपी के जवान को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या छह पर मिला, तो उसे थाने ले आया गया. यात्रियों ने बताया कि युवक टाटा छपरा एक्सप्रेस से उतरा है. युवक की पहचान जिले के बिथान थाना क्षेत्र के रहने वाले राज राय के रूप में हुई है. रेल पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है. वहीं युवक के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










