निरीक्षण के क्रम में चौकी पर सो रहे थे शिक्षक

समस्तीपुर : सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से आये दिन विभिन्न पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. बावजूद सुधार की प्रक्रिया धीमी है. डीपीओ एसएसए देवविंद कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो व्यवस्था की पोल खुल गयी. मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम में शिक्षक दिलीप कुमार सिंह चौकी […]
समस्तीपुर : सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से आये दिन विभिन्न पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. बावजूद सुधार की प्रक्रिया धीमी है. डीपीओ एसएसए देवविंद कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो व्यवस्था की पोल खुल गयी. मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम में शिक्षक दिलीप कुमार सिंह चौकी पर सोये पाये गये. पूछने पर शिक्षक ने डीपीओ को बताया कि छात्र नहीं आये हैं आंख लग गयी.
वहीं अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के लिए तय समयावधि से पूर्व छात्रों को छुट्टी दिये जाने पर एचएम से डीपीओ ने स्पष्टीकरण पूछा है. वहीं शौचालय में ताला लगा हुआ पाया गया एवं इसके यत्र-तत्र जंगल व गंदगी भी पायी गयी. वहीं कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी देने के कारण एमडीएम का लाभ इन्हें नहीं मिल सका. डीपीओ ने बीइओ को शिक्षक का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. वहीं जगदेव मध्य विद्यालय आधारपुर में एचएम आकस्मिक अवकाश में पाये गये. इस अवकाश की स्वीकृति ना ही विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष से ली गयी थी और ना ही बीइओ से.
इस विद्यालय में भी प्रथम पाली में अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के लिए उपस्थित छात्रों को तय समयावधि से पूर्व छुट्टी दे दी गयी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है. बीइओ को वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. मध्य विद्यालय शंभूपट्टी में भी निरीक्षण के क्रम में वास्तविक नामांकन के विरुद्ध भौतिक उपस्थिति में काफी अंतर पाया गया. एचएम के द्वारा विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों को एक साथ अवकाश दिये जाने पर डीपीओ ने एचएम का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










