जिला बंद का दिखा आंशिक असर

समस्तीपुर : ताजपुर प्रकरण पर भाकपा माले के जिला बंद का आंशिक असर दिखा. दुकान खुली हुई थी, वहीं सड़कों पर वाहनों का आना-जाना आम दिनों के भांति ही जारी था. इससे पहले सुबह सबेरे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का जत्था शहर के ओवरब्रिज चौक पर पहुंचे. जहां यातायात व्यवस्था बाधित कर आंदोलनकारियों ने जाम […]
समस्तीपुर : ताजपुर प्रकरण पर भाकपा माले के जिला बंद का आंशिक असर दिखा. दुकान खुली हुई थी, वहीं सड़कों पर वाहनों का आना-जाना आम दिनों के भांति ही जारी था. इससे पहले सुबह सबेरे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का जत्था शहर के ओवरब्रिज चौक पर पहुंचे. जहां यातायात व्यवस्था बाधित कर आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया.
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं. मौके पर प्रतिवाद सभा आयोजित की गयी. उसे संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य सह अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि ताजपुर समेत पूरे समस्तीपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










