21 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही बहाली की परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. इन 21 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई. परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र देखने के परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की अनुमति मिली. सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही बहाली की परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. इन 21 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई. परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र देखने के परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की अनुमति मिली. सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी. परीक्षा में कदाचार रोकने व मुन्ना भाई पर नजर रखने को लेकर कड़ी व्यवस्था की गयी थी़ प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे एवं द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया था. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच भी की गयी.
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था़
जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र झा ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी समेत उड़नदस्ता दल द्वारा कदाचार की कोई संभावना न हो इसको लेकर कई केंद्रों की सतर्कता बढ़ा दी गयी थी़ वहीं संबंधित पदाधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित किया गया था़ सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. रविवार की अहले सुबह से ही शहर में परीक्षार्थियों की भीड़
जुटने लगी थी. इसके कारण बाजारों
में भी काफी चहल-पहल रही़ परीक्षार्थियों परीक्षा केंद्रों की टोह लेते दिखे़ परीक्षा के दौरान एडीएम स्तर के पदाधिकारी, सदर एसडीओ एके मंडल, डीएसपी मो तनवीर, डीइओ ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










