परीक्षार्थियों का स्टेशन पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. वैशाली व स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो दिनों के लिए रद्द दुर्घटनाओं से सहमे रेलवे ने शुरू किया व्यापक स्तर पर सेफ्टी कार्य रविवार को लखनऊ व कानपुर में है ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड की परीक्षा पूछताछ काउंटर पर कर्मचारियों से दिन भर नोक-झोंक होती रही समस्तीपुर : रविवार को लखनऊ व कानपुर में ऑर्डनेन्स […]
विज्ञापन
परेशानी. वैशाली व स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो दिनों के लिए रद्द
दुर्घटनाओं से सहमे रेलवे ने शुरू किया व्यापक स्तर पर सेफ्टी कार्य
रविवार को लखनऊ व कानपुर में
है ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड की परीक्षा
पूछताछ काउंटर पर कर्मचारियों से दिन भर नोक-झोंक होती रही
समस्तीपुर : रविवार को लखनऊ व कानपुर में ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड की परीक्षा आयोजित होनी है. इसमें शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने समस्तीपुर जंक्शन पहुंच गये. पूछताछ काउंटर पर उन्हें पता चला कि ट्रेन दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है. इस पर सभी आक्रोशित हो गये, और हंगामा करने लगे. दरअसल, लगातार हो रहीं ट्रेन दुर्घटनाओं से सहमी रेलवे ने व्यापक स्तर पर सेफ्टी कार्य शुरू कर दिया है.
इसके मद्देनजर शुक्रवार की देर रात वैशाली व स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया. जिसका खामियाजा सैकड़ों यात्रियों को भुगतना पड़ा है. परीक्षार्थी अपनी रिजर्वड टिकट को कैंसिल कराकर बिहार संपर्क क्रांति के जनरल कोच में सफर कर रवाना हुए. इसे लेकर स्थानीय जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट कराने वाले यात्रियों की भाड़ी भीड़ देखने को मिली. यहां दो ही काउंटर खुले रहने पर भी लोगों ने हंगामा किया. उधर, शनिवार को पूछताछ काउंटर पर दिन भर यात्रियों की कर्मचारियों से नोकझोंक होती रही. क्योंकि दो प्रमुख ट्रेनें रद्द हो चुकी थी, वहीं दोपहर को दिल्ली जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस 15 घंटा बाद के लिए रिशेड्यूल कर दी गई थी. यात्रियों को जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन रात को मिल सकी.
आज भी रद्द रहेगी वैशाली व स्वतंत्रता सेनानी
पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी अधिघोषणा के अनुसार नई दिल्ली में सेफ्टी कार्य चल रहा है. इसे लेकर शनिवार व रविवार को दिल्ली जाने वाली 12553 वैशाली व 12561 स्वतंत्रता सेनानी रद्द रहेगी. जबकि दिल्ली से वापसी में यही ट्रेन रविवार व सोमवार को 12554 वैशाली व 12562 स्वतंत्रता सेना ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं रविवार को दिल्ली जानेवाली 12523 न्यू जलपाइगुड़ी से नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन भी रद्द रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










