चार कारोबारी गिरफ्तार पांच वाहनों पर लदी 200 कार्टन शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौली राम स्थित पावर हाउस के समीप पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. इस दौरान पांच वाहन समेत चार कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. 189 कार्टन में बंद शराब की खेप के अलावा पुलिस को 341 बोतल खुली शराब भी हाथ लगी है. बाजार […]
विज्ञापन
ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौली राम स्थित पावर हाउस के समीप पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. इस दौरान पांच वाहन समेत चार कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. 189 कार्टन में बंद शराब की खेप के अलावा पुलिस को 341 बोतल खुली शराब भी हाथ लगी है.
बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये होगी. जब्त किये गये वाहनों में बोलेरो, जाइलो, स्विफ्ट व दो इंडिका शामिल हैं. पकड़े गये कारोबारियों में बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा निवासी लालाबाबू महतो, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा जटमलपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय, गौरव कुमार राय व संजीत कुमार राय शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि अंधेरे का लाभ उठा कर इस कारोबार में लिप्त कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे हैं. जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. छापेमारी टीम में डीआइयू टीम के अलावा मथुरापुर ओपी अध्यक्ष पीएल कर्ण, बंगरा थानाध्यक्ष अमित कुमार, शिव कुमार पासवान व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. बंगरा थाना परिसर में शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी शराब की बड़ी खेप बंगरा में लायी जा रही है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के आदेश पर गठित टीम ने गुरुवार की रात ही कुबौली राम पावर हाउस के समीप गाछी में पहुंच कर छापामारी की. सूचना थी कि ट्रक से शराब पहुंची है जिसे छोटे वाहनों पर लाद कर जिले के विभिन्न हिस्सों में भेजने की तैयारी की जा रही है. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक निकल चुकी थी. पुलिस को पांच छोटे वाहनों पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली. इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है.
शराब की बड़ी खेप को जिले के विभिन्न हिस्सों में भेजने की थी योजना
ट्रक से बंगरा पहुंची थी शराब
मॉडल विद्यालय भवन का जर्जर स्थिति में लिया प्रभार, अब बता रहे असुरक्षित
विभागीय नक्शे के तहत नियमानुसार नवनिर्मित भवन का प्रभार लेने का निर्देश दिया था डीइओ ने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










