लूटी गयी पिकअप वैन मुजफ्फरपुर से बरामद, चार गिरफ्तार

Published at :08 Sep 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
लूटी गयी पिकअप वैन मुजफ्फरपुर से बरामद, चार गिरफ्तार

उजियारपुर : एनएच 28 बहिराचौर पीर स्थान के समीप से दो सितंबर की देर रात पटना के बख्तियारपुर के राघोपुर न्यू हाट निवासी श्याम नारायण पासवान के पुत्र पिकअप चालक सह मालिक दिनेश पासवान से धनिया लोड पिकअप लूट मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने धनिया समेत पिकअप को मुजफ्फरपुर से बरामद […]

विज्ञापन

उजियारपुर : एनएच 28 बहिराचौर पीर स्थान के समीप से दो सितंबर की देर रात पटना के बख्तियारपुर के राघोपुर न्यू हाट निवासी श्याम नारायण पासवान के पुत्र पिकअप चालक सह मालिक दिनेश पासवान से धनिया लोड पिकअप लूट मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने धनिया समेत पिकअप को मुजफ्फरपुर से बरामद किया है.

इस मामले में चार अपरािधयों को गिरफ्तार भी गया गया है.

पटोरी डीएसपी रवीश कुमार ने बताया कि हलई ओपी क्षेत्र से लूटी गयी एलइडी टीवी लोड वैन में संलिप्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इन दोनों घटनाओं में इसी गिरोह का हाथ बताया गया है. पुलिस ने पहले एलइडी लोड पिकअप को बरामद कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया था. उसकी के निशानदेही पर यह कामयाबी मिली है.
दलसिंहसराय एएसपी संतोष कुमार ने उजियारपुर थाने पर पीसी में बताया कि जिला पुलिस व विशेष टीम ने छापेमारी कर कांड में संलिप्त चालक वैशाली जिला के बिदुपुर के माइलपकड़ी के मंजित कुमार व उसके साथी नीरज उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर एलइडी लोड पिकअप वैन लूट में संलिप्त स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर के अहियारपुर के जितेंद्र कुमार सिंह व धनिया लोड वैन को बोचहा के भगवानपुर ढडिया के के संतोष कुमार के घर से बरामद किया है. एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में शामिल अपने साथियों का नाम भी बताये हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन