दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Published at :07 Sep 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : शहर के मुख्य मार्गों पर आये दिन लगने वाले जाम और जनता को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लेने के साथ सदर एसडीओ एके मंडल, नप इओ देवेंद्र सुमन, सीओ समीर कुमार शरण व सिटी मैनेजर अरविंद कुमार की मौजूदगी में इसकी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मुख्य मार्गों पर आये दिन लगने वाले जाम और जनता को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लेने के साथ सदर एसडीओ एके मंडल, नप इओ देवेंद्र सुमन, सीओ समीर कुमार शरण व सिटी मैनेजर अरविंद कुमार की मौजूदगी में इसकी शुरुआत भी कर दी गयी.

इस दौरान पदाधिकारी द्वय ने शहर में व्याप्त अवैध अतिक्रमण का जायजा भी लिया. शहर के चीनी मिल रोड में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच दिनभर अफरातफरी मची रही. अतिक्रमण हटाने के लिए नप प्रशासन ने जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके चलते अभियान के दौरान कई जगहों पर लगी अप्रत्याशित भीड़ के कारण अघोषित जाम का नजारा देखने को मिला.

बिजली कंपनी कार्यालय से सटे करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों को हटाया गया. इस क्रम में अन्य दुकानों के द्वारा सड़क पर रखे गये सामान को भी हटवाया गया. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण इसका विरोध करने वालों की भी एक नहीं चली. लेकिन कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आगे बढ़ते ही पुन: अतिक्रमण की प्रक्रिया शुरू होते देखी गयी. दुकानदारों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर फुटपाथी दुकानदारों को तंग तबाह किया जा रहा है. नप इओ देवेंद्र सुमन ने बताया कि अब अवैध अतिक्रमण लगाया जाता है, तो कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि अब आठ सितंबर को न्यायालय परिसर व महिला कॉलेज रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा.
ढाई साल में अब तक 11 बार अतिक्रमण हटाने काे चला अभियान : 2015 के दिसंबर से इस वर्ष भी अब तक 11 बार अभियान चलाया गया है. इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक गुमटी और ठेला खोमचा हटाये गये. अभियान खत्म होते ही स्थिति यथावत बन गयी, जो आज तक है. शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी तरह फ्लॉप है. नतीजतन शहर की सड़कों पर जाम लाइलाज बन गया है. सड़कों पर अतिक्रमण विगत एक दशक से है. प्रतिवर्ष अतिक्रमण का क्षेत्र बढ़ा है. जब-जब जाम से परेशानी हुई, तब-तब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया.
अतिक्रमण अभियान एक से दो दिन चलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन