एनएच 28 पर बैरियर चेकिंग प्रारंभ

समस्तीपुर : एनएच 28 व 103 पर मंगलवार की रात से बैरियर चेकिंग शुरू हो गयी है. पुलिस नजर अपराधियों पर रही. पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के निर्देश पर शुरू हुई बैरियर चेकिंग के लिए एनएच 28 पर अवस्थित सभी थानों के पास बैरियर लगायी गयी. जहां स्पेशल वर्दी में पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की […]
समस्तीपुर : एनएच 28 व 103 पर मंगलवार की रात से बैरियर चेकिंग शुरू हो गयी है. पुलिस नजर अपराधियों पर रही. पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के निर्देश पर शुरू हुई बैरियर चेकिंग के लिए एनएच 28 पर अवस्थित सभी थानों के पास बैरियर लगायी गयी. जहां स्पेशल वर्दी में पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल करते रहे. हालांकि, पहले दिन कोई वैसा मामला सामने नहीं आया. लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस की ओर से उठाये गये इस सुरक्षात्मक उपाय से एनएच पर आये दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसने में पुलिस को मदद मिलेगी. बता दें कि आये दिन एनएच 28 पर वाहन लूट समेत कई अन्य तरह की घटनाएं होती रही है. इससे निबटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यह कदम उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










