पिकअप व बाइक को किया आग के हवाले

Published at :07 Sep 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप व बाइक को किया आग के हवाले

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के केराय सरपति गांव में गाय चोरी कर भाग रहे चोर को बुधवार को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया. चालक अपने को घिरा देख चोर पिकअप छोड़ कर भाग निकला. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाय को पिकअप से उतार पिकअप व बाइक को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने […]

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के केराय सरपति गांव में गाय चोरी कर भाग रहे चोर को बुधवार को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया. चालक अपने को घिरा देख चोर पिकअप छोड़ कर भाग निकला. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाय को पिकअप से उतार पिकअप व बाइक को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की रात गांव के यशवंत कुमार सिंह की गाय चुराकर चोर पिकअप पर लाद कर भाग रहे थे. गृहस्वामी की जग जाने के बाद बाइक से चोर का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर चोर पिकअप पर लदी गाय व बाइक छोड़ कर भाग गया. ग्रामीणों ने गाय उतारकर पिकअप में आग लगा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन