पांच वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार

समस्तीपुर : उजियापुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. पांच वर्ष के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला उजागर हुआ है. घटना एक सितंबर की है. घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि दिन के करीब दो बजे बच्चे अपने दरवाजे […]
समस्तीपुर : उजियापुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. पांच वर्ष के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला उजागर हुआ है. घटना एक सितंबर की है. घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि दिन के करीब दो बजे बच्चे अपने दरवाजे पर खेल रहा था. इसी क्रम में पास के ही एक किशोर ने उसे फिल्म देखने के बहाने अपने घर में बुलाया. उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. बच्चा जब अपने घर आया तो रोते हुए उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. बच्चा मूल रूप से बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद का रहने वाला है.
बेलामेघ में सावन पूर्णिमा पर मुंडन कराने के लिए उसे बेलामेघ लाया गया था. जब आरोपित से परिजनों ने पूछताछ की तो वह दुर्व्यवहार करने लगे. गांव में ही घटना को निबटाने के लिए पंचायत बुलायी गयी. लेकिन, पीड़ित बच्चे के पिता ने उजियारपुर थाने में घटना के बाबत शिकायत की. पुलिस ने पांच सितंबर की रात उक्त किशोर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बच्चे का मेडिकल चेकअप कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर, पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपित के परिजन मुकदमा करने पर समाज निकाला देने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही अंजाम भुगतने की बात भी कह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










