डूबने से बालक की मौत

Published at :06 Sep 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से बालक की मौत

दुखद. बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद वारिसनगर/सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत अंतर्गत नागरबस्ती राजघाट बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, सुबह सबेरे नदी किनारे शौच करने गये लोगों की नजर नदी […]

विज्ञापन

दुखद. बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

वारिसनगर/सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत अंतर्गत नागरबस्ती राजघाट बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, सुबह सबेरे नदी किनारे शौच करने गये लोगों की नजर नदी किनारे झाड़ी में फंसे एक युवक के शव पर पड़ी. मृतक सिर्फ जांघिये में था. देखते-देखते लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. इसी बीच लोगों ने मथुरापुर ओपी व वारिसनगर थाने को इसकी सूचना दी. ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि, पुअनि शंभू आचार्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.
काफी देर तक लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं स्नान के क्रम में डूबने से इसकी मृत्यु हुई है. शव पानी में बहते-बहते यहां आकर झाड़ी में फंस गया है. पुलिस ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव को समस्तीपुर भेजा जा रहा है जहां पहचान के लिए शव को 72 घंटे रखा जायेगा. इधर, घटहो ओपी के नरघोघी पंचायत के चकवा गांव में मंगलवार की दोपहर पानी में डूबने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक की पहचान गांव के अमरजीत महतो उर्फ मंगनू के पुत्र शिव कुमार (6) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, बच्चा सड़क किनारे अपने दरवाजे पर खेल रहा था. इसी क्रम में सड़क किनारे एक गड्ढे में जमा वर्षा के पानी में गिर गया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. करीब आधे घंटे के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन