समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू

Published at :04 Sep 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू

समस्तीपुर : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 15 दिनों के बाद समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू हो गया है. रविवार दोपहर बाद समस्तीपुर रेलमंडल की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया. डीआरएम आरके जैन ने बताया कि गंडक रेल पुल व हायाघाट थलवारा के बीच रेल पुल पर नदी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 15 दिनों के बाद समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू हो गया है. रविवार दोपहर बाद समस्तीपुर रेलमंडल की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया. डीआरएम आरके जैन ने बताया कि गंडक रेल पुल व हायाघाट थलवारा के बीच रेल पुल पर नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से थोड़ा ऊपर है. इसे लेकर दोनों ही रेल पुल पर कॉशन देकर रेल परिचालन शुरू किया गया है.
पुल पर फिलहाल 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलायी जायेंगी. नदी का जल स्तर सामान्य होने पर धीरे धीरे पुल पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी जायेगी. इससे पूर्व समस्तीपुर मुक्तापुर रेलखंड पर परिचालन के लिए शनिवार को फिट मेमो दिया गया था. इसके बाद रविवार सुबह से समस्तीपुर मुक्तापुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया था.
फिलहाल समस्तीपुर से हायाघाट के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलायी जाने की घोषणा की गयी है. पहली ट्रेन सुबह आठ बजे व दूसरी शाम 6.30 बजे स्थानीय जंकशन से हायाघाट के लिए चलेगी. हायाघाट पहुंचने के बाद पुन: यह ट्रेन समस्तीपुर के लिए लौट जायेगी.
बता दें कि 23 अगस्त की रात गंडक रेल पुल पर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण समस्तीपुर मुक्तापुर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया था, जबकि 19 अगस्त से हायाघाट थलवारा के बीच रेल पुल पर नदी का जलस्तर बढ़ने से ट्रेनों का परिचालन अभी तक बाधित था.
इस कारण सभी प्रमुख ट्रेनों की मार्ग परिवर्तित कर वाया सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर परिचालन किया जा रहा था. कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व कुछ रद्द चल रही थी. डीआरएम ने बताया कि बाढ़ के कारण ट्रेनों की रैक विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई है. सभी रैक को लाइन अप किया जा रहा है. समस्तीपुर दरभंगा खंड पर ट्रेनों को धीरे-धीरे रिस्टोर किया जायेगा. इस कारण पैसेंजर ट्रेन चलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है.
रेलखंड के चालू होने पर पहले एक मालगाड़ी का परिचालन किया गया. रविवार से 12562 नयी दिल्ली से जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट, 12561 जयनर से नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड से होने लगा है. वहीं सोमवार से 19165 अहमदाबाद से दरभंगा साबरमती व 14674 अमृतसर से जयनगर शहीद का परिचालन इस रेलखंड से होने की घोषणा हुई है. 15 दिनों तक परिचालन नहीं होने से समस्तीपुर मंडल के आय में करीब 15 करोड़ रुपये की कमी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन