टेंपो व मिनी ट्रक की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के बिथान मेदो चौक मुख्य पथ के केलवाड़ी ढाला के निकट गुरुवार की रात टेंपो एवं मिनी ट्रक 407 के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन लोग जख्मी हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसनपुर से बिथान की ओर यात्री को लेकर आ […]
विज्ञापन
बिथान : थाना क्षेत्र के बिथान मेदो चौक मुख्य पथ के केलवाड़ी ढाला के निकट गुरुवार की रात टेंपो एवं मिनी ट्रक 407 के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन लोग जख्मी हो गये.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसनपुर से बिथान की ओर यात्री को लेकर आ रहे टेंपो को बिथान से हसनपुर की ओर जा रहे 407 ट्रक ने सीधी ठोकर मार दी, जिससे टेंपो पर सवार थाना क्षेत्र के फुहिया गांव निवासी श्याम सुन्दर राम (55), बरदौनी के उमाशंकर यादव के पुत्र अमित कुमार (19) समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में घायलों को बाहर इलाज के लिए ले गये, जहां ईलाज के क्रम में शुक्रवार को श्याम सुन्दर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो एवं 407 ट्रक को जब्त कर लिया.
केलवाड़ी ढाला के निकट गुरुवार की रात हुई दुर्घटना, ट्रक व टेंपो जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










