जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

Published at :12 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक के समीप हाइवे में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी महिला की पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका महिला ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर दरगाह रोड वार्ड छह के मो.जलाल की पत्नी हाजरा खातून (40) बतायी गयी. शुक्र वार को […]

विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक के समीप हाइवे में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी महिला की पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका महिला ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर दरगाह रोड वार्ड छह के मो.जलाल की पत्नी हाजरा खातून (40) बतायी गयी. शुक्र वार को मृतका का शव गांव में आते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने बताया कि बुधवार को मुर्गियाचक में अज्ञात वाहन की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गयी थी. एक रिक्शावाले ने उसे ताजपुर अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया था. उसे गम्भीर हालत में समस्तीपुर ले जाया गया था जहां से पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन