सितंबर माह के खाद्यान्न आवंटन पर मंडराया संकट

समस्तीपुर : जनवितरण प्रणाली में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के कारण पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है़ पीडीएस दुकानदारों की लापरवाही से उपभोक्ताओं का आधार कार्ड आपूर्ति विभाग को नहीं मिल पा रहा है़ छह माह बाद भी हाल यह है कि 47 फीसदी उपभोक्ताओं का राशन कार्ड आधार कार्ड से […]
समस्तीपुर : जनवितरण प्रणाली में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के कारण पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है़ पीडीएस दुकानदारों की लापरवाही से उपभोक्ताओं का आधार कार्ड आपूर्ति विभाग को नहीं मिल पा रहा है़ छह माह बाद भी हाल यह है कि 47 फीसदी उपभोक्ताओं का राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जुड़ पाया है़
वहीं विभाग अब ऐसे पीडीएस विक्रेताओं को चिह्नित करने में जुट गया है जिनकी गति आधार कार्ड उपलब्ध कराने में धीमी पड़ी हुई है़ इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले जहां पीडीएस विक्रेताओं के माध्यम से आधार कार्ड लोगों का जमा किया जा रहा था़ वहीं अब चेकलिस्ट भी प्रखंडों में भेजी जा रही है़ इसके तहत आरसी 2 श्रेणी के उपभोक्ताओं को इस चेकलिस्ट के माध्यम से आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां मांगी गयी है़ं
वहीं विभाग जनवितरण प्रणाली से जुड़े करीब 10 लाख उपभोक्ताओं पर खाद्यान्न आवंटन पर रोक की तैयारी में जुट गया है़ इस बाबत श्री कुमार ने बताया कि अगस्त माह में ही खाद्यान्न आवंटन पर रोक लग जाती मगर मानवता के आधार पर आधार कार्ड से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को भी खाद्यान्न आवंटन कर दिया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










