33 केवीए तारों के नीचे धड़ल्ले से हो रहा निर्माण

Published at :17 Jul 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
33 केवीए तारों के नीचे धड़ल्ले से हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग बिजली की 33 केवी लाइनों के नीचे मकान बनाने से बाज नहीं आ रह़े देखने में आया है कि अमीरगंज हो या फिर बांध से सटे इलाके में घर बनाने का काम प्रशासन के नाक तले किया जा रहा है़ लोग सारे कानूनों का उल्लंघन करके मकानों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग बिजली की 33 केवी लाइनों के नीचे मकान बनाने से बाज नहीं आ रह़े देखने में आया है कि अमीरगंज हो या फिर बांध से सटे इलाके में घर बनाने का काम प्रशासन के नाक तले किया जा रहा है़

लोग सारे कानूनों का उल्लंघन करके मकानों का निर्माण कर रहे हैं़ विद्युत कंपनी और नगर परिषद के अधिकारी इस गंभीर खतरे की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जो कि भविष्य में किसी बड़ी और खतरनाक दुर्घटना का कारण बन सकते हैं़ सूत्रों की मानें तो बिजली की लाइन से होरिजेंटल दूरी 2़3 मीटर और वर्टीकल दूरी 4 मीटर दूर कंस्ट्रक्शन होनी चाहिए़ मगर लोग भवन बनाने में परवाह किए बिना जिंद्गी दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटते और इतनी हाई वोल्टेज की तारों के नीचे भवन निर्माण करके अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन