ट्रैक्टर से दब कर बालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. खेत जोतने के क्रम में कल्टीवेटर की चपेट में आया कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में खेत जुताई के समय मेड़ पर खड़े सात वर्षीय बच्चे की मौत कल्टीवेटर से कटकर हो गयी. मौके पर बचाव के क्रम में चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जो इलाजरत है. उसकी स्थिति […]
विज्ञापन
हादसा. खेत जोतने के क्रम में कल्टीवेटर की चपेट में आया
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में खेत जुताई के समय मेड़ पर खड़े सात वर्षीय बच्चे की मौत कल्टीवेटर से कटकर हो गयी. मौके पर बचाव के क्रम में चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जो इलाजरत है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान खजूरी गांव निवासी संजय पासवान का सात वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है.
घायल चालक की पहचान भूटान दास का पुत्र चिंटू दास के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिंटू दास ट्रैक्टर लेकर खजुरी चौर महाबलीपुर टोला में एक खेत की जुताई कर रहा था. जुताई के क्रम में मेड़ के पास ट्रैक्टर मोड़ने के क्रम में बच्चा कल्टीवेटर की चपेट में आ गया. जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक बच्च को कल्टीवेटर ने बुरी तरह रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हालांकि, चालक बच्चे को बचाने के लिए गाड़ी का स्टेरिंग छोड़ कल्टीवेटर के उपर कूदा. जब तक उसे बचा पाता, तब तक वह भी कल्टीवेटर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके कारण उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
थानाध्यक्ष ने अमजद अली सदलबल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व गाड़ी को कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया. घटना की सूचना पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझाझ्रबुझाकर घर वापस किया. साथ ही मृतक के परिजनों को यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










