शराब के नशे में युवकों ने किया हंगामा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर लखना चौक पर दो युवकों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने हंगामा करते देख नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. रात्रि गश्ति में पुलिस अधिकारी विलास प्रसाद सिंह ने दो बाइक सवार लोगों को जब पीछा किया तो भागते हुए नशे में होने के कारण […]
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर लखना चौक पर दो युवकों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने हंगामा करते देख नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. रात्रि गश्ति में पुलिस अधिकारी विलास प्रसाद सिंह ने दो बाइक सवार लोगों को जब पीछा किया तो भागते हुए नशे में होने के कारण अनाप-शनाप बोलते भागता रहा, लेकिन पुलिस सहयोगी टीम ने कुछ ही दूरी पर खदेड़कर उसे पकड़कर लिया. पूछताछ के क्रम में उसने कल्याण्पुर थाना के मथुरापुर निवासी दूसरा बाइक सवार में चकमेहसी थाना के कनोजर निवासी राकेश रमण के रूप में पहचान की गयी. मुंह से बदबू आने पर थाने में लाकर पूछताछ के ब्रेथएनालाइजर लगाकर जांच के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया.
उसके जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र शराबियों से मुक्ति के कई अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए टीम बनायी गयी है, जिसमें अलग अलग सेक्टर पदाधिकारियों को लगाया गया है. इसके अलावा सेक्टर टीम के साथ साथ महिला अधिकारियों को इस अभियान में लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










