कटाव से उड़ी लोगों की रातों की नींद

Published at :16 Jul 2017 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
कटाव से उड़ी लोगों की रातों की नींद

तीन विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित बाढ़ की छुट्टी नहीं ले पायेंगे शिक्षक मोहनपुर : प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तीन दक्षिणवर्ती विद्यालयों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. बताया जाता है कि नदी के उत्तरवर्ती क्षेत्रों से होने के कारण इन विद्यालयों तक शिक्षक ससमय नहीं पहुंच पा रहे. उत्क्रमित […]

विज्ञापन

तीन विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित

बाढ़ की छुट्टी नहीं
ले पायेंगे शिक्षक
मोहनपुर : प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तीन दक्षिणवर्ती विद्यालयों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. बताया जाता है कि नदी के उत्तरवर्ती क्षेत्रों से होने के कारण इन विद्यालयों तक शिक्षक ससमय नहीं पहुंच पा रहे. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरदासपुर नवीन में कुल छह शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से सिर्फ एक शिक्षक नदी के दक्षिणवर्ती भाग से हैं, शेष उत्तरवर्ती क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं. इनमें से दो शिक्षिकाएं इन दिनों विद्यालयों तक पहुंच पाने में भयंकर मुश्किलों का सामना कर रही हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालय, सरसावा की एक शिक्षिका के साथ भी यही समस्या है.
दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र में सबसे पहले बाढ़ से प्रभावित होते रहे प्राथमिक विद्यालय, नौघरिया के दोनों शिक्षक उत्तरवर्ती क्षेत्रों से विद्यालय तक जाते रहे हैं. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण इन विद्यालयों तक प्राय: तीन घाटों को नावों से पार करने के बाद शिक्षक पहुंच पा रहे हैं. नाव के अतिरिक्त पानी में पैदल चल कर भी जाया जा रहा है. इससे शिक्षकों को खास परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि शिक्षक समय पर नहीं आ पा रह़े ध्यान देने योग्य है कि इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ग्रीष्मावकाश के बदले बाढ़ की छुट्टी के लिए आवेदन देते रहे हैं. इस बार शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश का उपभोग किया है़ अत: ये शिक्षक बाढ़ की छुट्टी नहीं ले पायेंगे. हालांकि, विद्यालयों तक नदी का पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन शिक्षकों के
ससमय नहीं पहुंचने से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन