नौ घर कटाव के मुहाने पर

Published at :16 Jul 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
नौ घर कटाव के मुहाने पर

बाढ़. कनौंजर में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि कल्याणपुर : प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी का कहर उफान बन कर टूट रहा है. दिन-प्रति-दिन इसके जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण आसपास के गांव में भय का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, लगातार हो रहे जलस्तर में वृद्धि के कारण […]

विज्ञापन

बाढ़. कनौंजर में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि

कल्याणपुर : प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी का कहर उफान बन कर टूट रहा है. दिन-प्रति-दिन इसके जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण आसपास के गांव में भय का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, लगातार हो रहे जलस्तर में वृद्धि के कारण कनौंजर पंचायत के बड़ा सलहामन टोल के करीब 13 घर विस्थापित हो गये हैं. छोटी सलाह के नौ घर कटाव के मुहाने पर पहुंच गये हैं. तेजी से हो रहे कटाव ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. बड़ी सलहामन टोल में विस्थापित होने वाले परिवारों में बउाजी ठाकुर, रामजपित ठाकुर, लालचंद ठाकुर, लालबाबू ठाकुर, अवध ठाकुर, बैजू ठाकुर, कपलेश्वर ठाकुर, चेदी ठाकुर,

लल्लू ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, किशोरी दास, सुकन दास व श्याम दास का परिवार शामिल हैं. वहीं छोटी सलहा के कटाव वाले घरों में आशा देवी, जमुन साहनी, दिनेश साहनी, उमेश साहनी, दयाली साहनी, बसंत साहनी, बहादुर साहनी, रामदेव साहनी, भरत साहनी के घर कटाव के मुहाने में पर हैं. बता दें कि बागमती नदी दोनों टोला के बीच एस आकार में होकर बहती है. कटाव इतना तेज है कि टोला में स्थित बड़ा कुआं भी इसमें कभी भी समा सकता हैं. शनिवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन व सीओ प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कटाव स्थल का दौरा कर जायजा लेते हुए समस्या से अवगत हुए और अविलंब समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन