नीतीश बोझ के तले चला रहे सरकार

Published at :06 Jul 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश बोझ के तले चला रहे सरकार

प्रेस वार्ता में बोले रूडी समस्तीपुर : सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत तीन सालों के कार्यकाल में धरातल पर उतारते हुए भारत को विकसित देशों के श्रेणी में शुमार किया है. यूपी में भाजपा अपनी ताकत के बल पर बहुमत प्राप्त करते हुए सरकार बनायी है, जो पीएम की […]

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में बोले रूडी

समस्तीपुर : सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत तीन सालों के कार्यकाल में धरातल पर उतारते हुए भारत को विकसित देशों के श्रेणी में शुमार किया है. यूपी में भाजपा अपनी ताकत के बल पर बहुमत प्राप्त करते हुए सरकार बनायी है, जो पीएम की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है. यह बातें छपरा के सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को प्रेस वार्ता के क्रम में जिला अतिथि गृह में सभा भवन में कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर सहित 13 राज्यों में भाजपा की सरकार बनायी गयी है.
पश्चिम बंगाल व केरल में हमारे पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है. पीएम के नेतृत्व में केंद्र की मात्र एक सरकार जो हमारी पार्टी की है उसने अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाया है. सूबे की महागठबंधन की सरकार पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिन प्रतिदिन बिहार में राजनीतिक परिस्थितियां बदलती जा रही हैं. नीतीश कुमार बोझ के तले सरकार चला रहे हैं. आर्थिक हो या सामाजिक सभी स्तर पर बिहार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है.
उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भ्रष्टाचार में डूबे हुए नेता हैं. केंद्रीय मंत्री ने अपने विभाग से जुड़े गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलों में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की स्थापना कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे. आइआइटी भी खोले जायेंगे व आइटीआइ की गुणवत्ता को भी विकसित किया जायेगा. प्रेस वार्ता के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की घोषणा की. उन्होंने जिले के पूर्व जिलाधिकारी कुंदन कुमार की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कुंदन कुमार का व्यक्तित्व विकास से परिपूर्ण हैं. अपने कार्यकाल में इस जिले का विकास कर नयी इबादत लिख डाली है.
उन्हें पीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इस क्रम में बीजेपी के प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की इजरायल यात्र सफल रही, जो सम्मान अंतराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी को मिलना चाहिए उससे ज्यादा मिल रहा है. प्रेस वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रवक्ता के साथ भाजपा नेता मनोज गुप्ता से मिले और उनके स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, जगरनाथ ठाकुर, दीपक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. बता दें कि केंद्रीय मंत्री बुधवार को अपने ननिहाल शंभूपट‍्टी पहुंच अपने मामा चंद्रभूषण सिंह उर्फ जयपुकार सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन