दवा व्यवसायी से बाइक समेत डेढ़ लाख की लूट

Published at :04 Jul 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
दवा व्यवसायी से बाइक समेत डेढ़ लाख की लूट

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड गांव के पास से सोमवार की देर रात तगादा से लौट रहे दवा व्यवसायी से अपराधियों ने बाइक सहित डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर रतवारा चौर के पास से बाइक बरामद कर लिया़ पूछताछ के क्रम […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड गांव के पास से सोमवार की देर रात तगादा से लौट रहे दवा व्यवसायी से अपराधियों ने बाइक सहित डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर रतवारा चौर के पास से बाइक बरामद कर लिया़ पूछताछ के क्रम में कल्याणपुर से सटे धुरलख के पास से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना लायी है़ व्यवसायी के परिजन के अनुसार, मूलचंद रोड स्थित दवा के थोक व्यवसायी मो मजहरूल हक रविवार को दवा मंडी बंद होने के कारण तगादा के लिए हायाघाट क्षेत्र में बकाया वसूली कर लौट रहे थे.

इसी क्रम में कोयलाकुंड के पास घात लगाये तीन से चार की संख्या में अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बाइक व रुपये लूट लिये. इसकी सूचना व्यवसायी के द्वारा तत्काल कल्याणपुर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर दी गयी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती में लगे हुए दल के द्वारा तत्काल ही कोयलाकुंड पहुंच अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया. अपराधी रतवारा चौर में अपने को घिरता हुआ देख बाइक खड़ी कर चौर में भाग निकला़ स्थानीय लोगों की निशानदेही पर तीन-चार लोगों की सक्रियता क्षेत्र में दिनभर देखी गयी थी़ इनमें से दो वारिसनगर क्षेत्र के थे जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाना लायी है़ इस दौरान उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद हुई है़ हालांकि, पुलिस अभी मामले की तहकीकात का पहला कदम मानते हुए फिलवक्त किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी बताती है़ थानाध्यक्ष अमजद अली का बताना है कि मुख्य आरोपित की पहचान की जा चुकी है़ जल्द ही पुलिस आरोपित के गिरेबान तक पहुंच जायेगी और पूरे मामले का पटाक्षेप हो जायेगा.

पुलिस की तत्परता से एक घंटे में बाइक जब्त
दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन