बोलेरो सवार अपराधियों ने लूटा छड़ लदा ट्रैक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में हाथ पांव व मुंह गमछा से बंधे ट्रैक्टर चालक पुलिस को मिला. ट्रैक्टर चालक के फर्द बयान पर थाने में बोलेरो सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चालक पटोरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी जितेंद्र कुमार […]
विज्ञापन
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में हाथ पांव व मुंह गमछा से बंधे ट्रैक्टर चालक पुलिस को मिला. ट्रैक्टर चालक के फर्द बयान पर थाने में बोलेरो सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
चालक पटोरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी जितेंद्र कुमार के रुप में की गयी है. चालक ने बताया कि पटना से सात क्विंटल छड़ लोडकर वैशाली तिसिऔता के लिए चला था. रास्ते में पटना महुआ रोड पर बोलेरो सवार आठ अपराधियों ने सुबह में ओवरटेक करके ट्रैक्टर को घेर लिया और हाथ, पैर और मुंह आंख को तौलिया से बांधकर बोलेरो पर बैठा लिया.
ट्रैक्टर को लेकर दूसरे अपराधी फरार हो गये. चालक को बोलेरो पर सवार अपराधियों ने दिन भर इधर-उधर घुमाने के बाद सोमवार को उक्त जगह पर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गये. सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा ने चालक को थाने पर लाकर पूछताछ की. इस क्रम में चालक ने बताया कि ट्रैक्टर सहित छड़ लूटने की घटना हुई है. चालक के बयान लेकर उक्त थाने को भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










