बस में दौड़ी करंट, चालक की मौत, नौ लोग झुलसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

रोसड़ा (समस्तीपुर) : थाना के भटंडी गांव में सोमवार शाम 11 हजार वोल्ट बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में सवारी लदे मिनी बस के आ जाने से वाहन चालक की मौत हो गई. हादसे में बस पर सवार 9 लोग झुलस कर जख्मी हो गए. जख्मी हुए दो व्यक्ति का हालत गंभीर बताया गया है. […]
विज्ञापन
रोसड़ा (समस्तीपुर) : थाना के भटंडी गांव में सोमवार शाम 11 हजार वोल्ट बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में सवारी लदे मिनी बस के आ जाने से वाहन चालक की मौत हो गई. हादसे में बस पर सवार 9 लोग झुलस कर जख्मी हो गए. जख्मी हुए दो व्यक्ति का हालत गंभीर बताया गया है. मृत चालक की पहचान जांहगीरपुर निवासी शारदा यादव के रूप में हुई है.
शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. गंभीर रूप से झुलसे हनुमान नगर निवासी शिक्षक बबलू साह उर्फ अरविंद साह व पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सूर्यकांत मंडल के पुत्र अमित मंडल को नाजुक हालत में इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है. वही आंशिक रूप से जख्मी हुए लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है.
बताया गया कि हादसे के बाद वक्त बस पर करीब 40 लोग सवार थे. भोलेनाथ ट्रेवल्स की बीआर 33 बी 2248 नंबर की टाटा 407 बस सिंघिया से रोसड़ा आ रही थी. दुधपुरा में सड़क जाम रहने के चलते बस कोल्हुआ घाट, टेकुनामठ भटंडी के रास्ते मुख्य सड़क पर आ रही थी. भटंडी गांव के पास स्थानीय ब्रह्मदेव यादव के घर के निकट नेपाल 11000 वोल्ट का तार गुजरते देख चालक बस से ज्यादातर सवारियों को नीचे उतार दिया था.
बावजूद बस के छत पर लदे साइकिल से 11000 वोल्ट का तार सट गया. तार सटते ही पूरे बस में बिजली करंट प्रवाहित हो गया. घटना के बाद काफी संख्या में वहां लोग जुट गए एवं जख्मी लोगों को इलाज के लिए ले जाने लगे बताया गया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि चालक के मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है. सूचना पाकर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले ली है. मृतक चालक को कहां ले जाया गया है इस बात का पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि बस चालक कौन था इस बात का पता लगाया जा रहा है. मामले में दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










